Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रामकृष्ण कुटीर ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 12 जनवरी को रामकृष्ण कुटीर द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस मौके पर आश्रम परिसर में स्वामी विवेकानंद  की मूर्ति के समक्ष एक सभा आयोजित की गई। साथ ही स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर साधुजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। जिसमें एसएसजे विवि के प्रो.सतपाल सिंह ,कुलपति सोबन सिंह जीना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।

दिया यह संदेश

अपने संबोधन में कुलपति एस एस जे विश्वविद्यालय के प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और आध्यात्मिक संदेश को युवाओं तक ले जाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रही संगोष्ठी तथा स्वामी विवेकानंद सर्किट बनाने की योजना के बारे में बताया।

170 असहाय लोगों को बांटे कंबल, राशन किट

इस अवसर पर प्रदेश के अलग अलग जनपदों से आए लगभग 170 असहाय लोगों को कंबल, राशन किट प्रदान की गई।

Exit mobile version