Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीडीओ के साथ नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे रामजी शरण शर्मा कल से करेंगे नगर आयुक्त के रूप में कार्यो का सम्पादन, देखें आदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में आज दिनांक 03.12.2025 को महापौर एवं पार्षदगणों, नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा किए गये अनुरोध के क्रम में जनपद अल्मोड़ा अन्तर्गत नगर निगम, अल्मोड़ा के कार्यों के सुचारू सम्पादन किए जाने हेतु जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आदेश जारी किया है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी / नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा रामजी शरण शर्मा कल दिनांक 04.12.2025 से प्रत्येक कार्यदिवस को पूर्वान्ह 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक नगर निगम कार्यालय में उपस्थित रहकर नगर आयुक्त के रूप में कार्यो का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

आदेश जारी

इस अवधि में वीडियों कान्फेस के माध्यम से आयोजित होने वाली बैठकों में नगर निगम, कार्यालय से ही प्रतिभाग करते हुए तद्‌नुसार ही आवश्यकता अनुरूप समयावधि में विस्तार करके नगर निगम के कार्यों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version