अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र के साथ ही रामलीला का मंचन भी शुरू हो गया है।
जिलेभर में रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है।
जिसमें नगर के कर्नाटखोला, हुक्का क्लब, नंदादेवी, धारानौला, राजपुरा, सरकारी की आली, खत्याड़ी, एनटीडी आदि स्थानों में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। जिसमें दशरथ का पुत्रेष्ठि यज्ञ, सीता-राम जन्म आदि का कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में दशकों की भीड़ भी उमड़ रही है।