Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पनुवानौला में शुरू हुआ रामलीला मंचन, बड़ी संख्या में उमड़े दर्शक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक के पनुवानौला में रामलीला मंचन का आयोजन शुरू हो गया है। जिसमें राम जन्म के साथ रामलीला शुरू हुई।

रामलीला मंचन का आयोजन

जिसमें पहले दिन नट-नटी सूत्रधार, नारद की तपस्या, नारद मोह, रावण को शिव से वरदान प्राप्ति, रावण के कैलाश पर्वत उठाने, राम जन्म के प्रसंगों का मंचन किया गया। राज के जन्म लेते ही लोगों ने जयकारे लगाए। शिव के पात्र की भूमिका रवि बनौला, पार्वती के पात्र की भूमिका संजय नेगी, नारद के पात्र की भूमिका विनोद वर्मा, रावण के पात्र की भूमिका हेमंत शाह, कुंभकरण के पात्र की भूमिका पूरन पांडे, विभीषण के पात्र की भूमिका अमित जोशी, दशरथ के पात्र की भूमिका प्रकाश जोशी, जनक के पात्र की भूमिका कुंदन सिंह गैड़ा ने निभाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शको की भीड़ रहीं।

Exit mobile version