Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर रामनगर टैक्स बार ने दी शुभकामनाएं, योगदान को सराहा

रामनगर: आज 30 मई 2026 है। आज हिंदी पत्रकारिता दिवस हैं। इस अवसर पर रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष डॉ. पूरन चंद्र पांडे एवं उपसचिव डॉ. मनु अग्रवाल ने समस्त पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

बताया महत्व

इस मौके पर डॉ. पूरन चंद्र पांडे ने बताया कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रथम हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन प्रारंभ किया गया था। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।रामनगर टैक्स बार की उपसचिव डॉ. मनु अग्रवाल ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों से सत्य एवं तथ्यपरक समाचारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

कहा- पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारिता की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना समय की आवश्यकता है।उल्लेखनीय है कि डॉ. पूरन चंद्र पांडे एवं डॉ. मनु अग्रवाल का पत्रकारिता क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव रहा है। व दोनों अधिवक्ताओ ने पत्रकारिता मे परास्नातक की डिग्री भी हासिल की है इसके अलावा डॉ. पूरन चंद्र पांडे के नाम समाचार पत्रों में सर्वाधिक समाचार एवं लेख प्रेषित करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज है। इस अवसर पर रामनगर टैक्स बार के सदस्यों ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए पत्रकारों के योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version