Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति विभिन्न मांगो को लेकर धरना जारी, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 11/07/2024 को रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति विभिन्न मांगो को लेकर 21वे दिन भी बारीश के बीच धरने पर डटे रहें।

की यह मांग

जिस पर शिव मंदिर से सेवा सदन व नवनिर्मित सीवर लाइन की SIT जांच की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। आज धरना स्थल पर बारिश के बीच अल्मोड़ा के विभिन्न वार्डों से लोगो ने आकर धरने को समर्थन दिया। वक्ताओं में कहा कि जब तक उपरोक्त मांगो को मान नही लिया जाता धरना जारी रहेगा।

कहा जब तक नहीं मिलता यह आश्वासन जारी रहेगा धरना

कहा साथ ही कार्यदायी संस्थाओ नगरपालिका व लो0नी0वी0 के कार्यो की गुणवत्ता पर भी संघर्ष समिति नज़र रखेंगी। संघर्ष समिति ने मार्ग की गुणवत्ता के मानक रखे है कि विभागों द्वारा जब तक पूर्ण आश्वासन नही दिया जाता कि उनके द्वारा मार्ग निर्माण के बाद लोगो के घरों में पानी नही जाता व अगली बरसात में मार्गों दुरुस्त रखा जाएगा। तभी आंदोलन समाप्त किया जाइएगा। इसके अतिरिक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि कल दिनांक 12/07/2024 को एक प्रतिनिधि मंडल कार्यदायी संस्था के विभागाध्यक्ष से मिलकर होने वाले कार्यो की जानकारी लेगा।

रहें मौजूद

आज के धरने में धरने के सयोंजक विनय किरौला,दीप चन्द्र पांडे, आशीष जोशी,सुजीत टम्टा, राहुल पंत,पवन पंत,सुमित नज्जौन,नरेंद्र सिंह नेगी,शम्भु दत्त बिष्ट,संगीता भंडारी,गुड़िया बिष्ट,पूनम जोशी,सुशीला बिष्ट,माया बिष्ट,कमला द्रमवाल, मुन्नी बिष्ट,बीना पंत,हिमांशु पंत,तनुजा पंत,मनीषा पंत,अर्चना पंत,मीनाक्षी पांडे, माया बिष्ट,ज्योति पांडे, गीता पांडे, नीमा पंत,मीनू पंत,दीपा बिष्ट,दीपाली पांडे, गीता पंत आदि मौजूद  रहें।

Exit mobile version