Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका निकाय चुनाव: निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याक्षी कबिन्द्र सिंह कुवार्बी (गणेश दा) ने निकाली रैली, किया जनसंपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। निकाय चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आ रहीं हैं। जिस पर आज रानीखेत में निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याक्षी कबिन्द्र सिंह कुवार्बी (गणेश दा) ने अपने समर्थको के साथ घोड़ीखाल मे इकट्ठा होकर चिलियानौला बाजार होते हुए हर वार्डो मे जाकर जनसम्पर्क किया।
किया जनसंपर्क

इसके अलावा वक्ताओ ने क्षेत्रीय जनता से अध्यक्ष पद के लिए कबिन्द्र सिंह कुवार्बी (गणेश दा) के लिए वोट करने की अपील की।‌ अध्यक्ष पद प्रत्याक्षी कबिन्द्र सिंह कुवार्बी (गणेश दा) ने कहा कि नगर पालिका मे जो भी परेशानिया है। जिसमें सर्वप्रथम यहां पर वन भूमि की समस्या, भूमि का निस्तारण, पीने के पानी की समस्या, बिजली की समस्या, सफाई की समस्या सहित नगर पालिका की अन्य सभी मुद्दो पर चुनाव लड़ रहा हूँ। इन सभी समस्याओ को सुधार कर अपनी नगर पालिका को स्वच्छ और सुन्दर बनाकर पूरा करुगां।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह कुवार्बी, डॉ पदम सिंह कुवार्बी, राजेंद्र दोसाद, दीवान सिंह कुवार्बी, चन्दन सिंह कुवार्बी, नवीन सिंह कुवार्बी, सुरेश सिंह कुवार्बी, जीवन सिंह कुवार्बी, मनीष कुवार्बी,लक्ष्मण कुवार्बी, देवेन्द्र कुवार्बी, डॉक्टर ममता कुवार्बी, कमल सिंह कुवार्बी, दामोदर पाण्डेय, डॉ ममता कुवार्बी, भगवती दोसाद, मीना कुवार्बी, अंजू कुवार्बी, मुन्नी कुवार्बी, अम्बिका कुवार्बी, मधु कुवार्बी, रंजना कुवार्बी, मंजू कुवार्बी, कल्पना कुवार्बी,चित्रा कुवार्बी सहित अनेको स्थानीय समर्थक उपस्थित रहे।

Exit mobile version