Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने की बैठक, समस्याओं को लेकर कहीं यह बात

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में बीते कल गुरूवार को रानीखेत विकास संघर्ष समिति की बैठक गांधी पार्क में आयोजित हुई।

इन मुद्दो पर चर्चा

जिसमें कहा कि पर्यटन नगरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष निरंतर जारी है। जिसमें कैंट की सिविल एरिया को नगर पालिका बनाने, अदद खेल मैदान, वाहन पार्किंग निर्माण सहित तमाम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। कहा कि खेल मैदान का अभाव तमाम बड़ी प्रतियोगिताओं और उत्सवों को लील चुका है। कहा पार्किंग के अभाव में दिक्कते बढ़ रही है। इस संबंध में शीघ्र उच्चाधिकारियों से मुलाकात होगी।

रहें उपस्थित

इस बैठक में किरण साह, मुकेश साह, डॉ बीडी पांडेय, हरीश साह, गिरीश भगत, चंद्रशेखर गुरुरानी, अशोक पांडे, किरन साह, दीपक गर्ग, हरीश मैनाली, लक्ष्मी दत्त पांडे, हरीश अग्रवाल, खजान जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version