Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 25.09.2025 को वर्तमान में सोमेश्वर क्षेत्र में रह रही रामपुर, उत्तर-प्रदेश निवासी एक महिला ने उसके साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। जिस पर तत्काल कोतवाली सोमेश्वर में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गयी।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एस‌एसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा  तत्काल संज्ञान लेकर सम्बन्धितों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागसी पतारसी करते हुए अभियुक्त राशिद अली को आज दिनांक 30/9/20/25 को बिजलीघर अधूरिया सोमेश्वर से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गयी।

कोतवाली सोमेश्वर पुलिस टीम रहीं शामिल

1. व0उ0नि0 बिशन लाल
2. कानि0 गोरखनाथ

Exit mobile version