Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नाबालिग से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भी वायरल करने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 12/02/2026 को दन्या थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी।

पुलिस में दी थी तहरीर

जिसमें बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त सुहेल द्वारा दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी और जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना दन्या पर fir no – 07/2026 धारा 64(2)(M)/351(3)BNS व 5(1)/6 पोस्को अधिनियम बनाम सुहेल पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित सज्ञांन लेकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। वहीं थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त सुहेल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम बुढ़ानपुर,भगतपुर मुरादाबाद को 12 घंटे के भीतर चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की ओर से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम थाना दन्या रहीं शामिल

1-उपनिरीक्षक कमित जोशी
2-हेड कानि0 प्रेम सिंह
3- हेड कानि0 पीयूष भट्ट
4- कानि0 जगत सिंह

Exit mobile version