Site icon Khabribox

अल्मोड़: रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार ‘हेपिडा स्काईनेक्स’, ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ नाम, मिला ‘राइजिंग इन्फ्लुएंसर’ सम्मान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक स्थित फाफलीखान गांव निवासी रवि टम्टा ने स्वदेशी इंजीनियरिंग और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार ‘हेपिडा स्काईनेक्स’ विकसित कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

किया सम्मानित

जानकारी के अनुसार उनके इस अनूठे नवाचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और उनका नाम आधिकारिक तौर पर ‘इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। जिस पर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से रवि के इस प्रयास को असाधारण उपलब्धि बताते हुए उन्हें ‘राइजिंग इन्फ्लुएंसर’ सम्मान से सम्मानित किया है। संस्था के चीफ एडिटर महिमा जैन एवं जयेश भट्ट की ओर से उन्हें इसका प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

Exit mobile version