Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इस योजना के तहत पाठकों को मिलेगी खास सुविधा, ऐसे उठाएं लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अब डाक विभाग की ज्ञान पोस्ट योजना के तहत पाठकों को खास सुविधा मिलेगी।

पाठकों को मिलेगी सुविधा

जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत अब प्रकाशक धार्मिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक पुस्तकों को कम शुल्क पर अपने पाठकों तक पहुंचा सकेंगे। इस संबंध में कुछ दिनों पहले डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में पांच किलो वजन की पुस्तक को बुक पोस्ट के जरिए भेजने पर 301 रुपये शुल्क लगता था लेकिन सामग्री अब ज्ञान पोस्ट योजना के तहत 100 रुपये शुल्क पर भेजी जाएगी। इस योजना के तहत 300 ग्राम वजन तक की पुस्तक सामग्री महज 20 रुपये में भेजी जा सकती है। जिसमे न्यूनतम 300 ग्राम और अधिकतम 5000 ग्राम वजन तक की पुस्तकें भेजी जा सकती हैं। ज्ञान पोस्ट के तहत बुक की सामग्री को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।

Exit mobile version