Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व सैनिकों के लिए इस दिन होगी डीएससी में भर्ती, देखे तिथि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए जरूरी खबर है।

11 जून से डीएससी में होगी भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार 11 जून से उनकी डीएससी में भर्ती होगी। इस संबंध में केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 जून 2021 से 31 मई 2024 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 जून 2019 से 30 मई 2024 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होना जरूरी है।

Exit mobile version