Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रेडक्रास सोसायटी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, डीएम आवास के पास रोपे विभिन्न पौधे, दिया खास संदेश

अल्मोड़ा: “आओ धरा का संरक्षण करते जाएं, हरियाली के लिए हाथ बढ़ाते जाएं, एक वृक्ष मां के नाम लगाते जाएं, पर्यावरण बचाने मिलकर आगे आएं” इन प्रेरणादायी पंक्तियों के साथ रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

किया पौधारोपण

मानवीय सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहने वाली रेडक्रास सोसायटी ने आज तड़के जिलाधिकारी आवास के निकट विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सोसायटी के सदस्यों ने मिलकर देवदार, नींबू, कढ़ीपत्ता और बांज समेत विभिन्न प्रजातियों के कई उपयोगी पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, रेड क्रॉस के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, चेयरमैन आशीष वर्मा, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, डॉ. जे. सी. दुर्गापाल, नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह, पार्षद अभिषेक जोशी, पवन साह, रेड क्रॉस के वरिष्ठ सदस्य अनूप साह, राजेश खोलिया, अमन नगरकोटी और अरविंद जोशी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version