Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सुलझी लाल सूटकेस की उलझन: लौटाया सोने के आभूषणों से भरा सूटकेस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 06.03.2026 की शाम को एक महिला द्वारा कोतवाली सोमेश्वर में उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उसका छोटा भाई राजेंद्र सिंह सोने के आभूषण लाल रंग के सूटकेस में रखकर केमू बस से सोमेश्वर से गरुड़ (बागेश्वर) की ओर जा रहा था। यात्रा के दौरान मनान क्षेत्र में एक यात्री बस से उतरा, जिसके पास भी लाल रंग का सूटकेस था। इसी दौरान सूटकेस आपस में बदल गया और उक्त व्यक्ति गलती से राजेंद्र सिंह का सूटकेस लेकर चला गया, जबकि अपना सूटकेस बस में छोड़ गया। गरुड़ पहुँचने पर राजेंद्र सिंह को सूटकेस बदलने की जानकारी हुई।

लौटाया सूटकेस

यह सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मनान क्षेत्र में सूटकेस की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों एवं खोजबीन के उपरांत दिनांक 09.03.2026 को ग्राम मैगड़ी, पो० पोखरी से उक्त सूटकेस पूरे सामान व आभूषण सहित बरामद कर लिया गया। बरामद सूटकेस व आभूषण महिला को सुपुर्द कर दिए गए, वहीं दूसरा लाल रंग का सूटकेस संबंधित व्यक्ति को वापस लौटा दिया गया। सोमेश्वर पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्यवाही की दोनों बैग स्वामियों द्वारा प्रशंसा की गई।

Exit mobile version