Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कल तक कराएं पंजीकरण, देखें

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए जरूरी खबर है। जिसमें स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि कल 27 जून तक है।
​समर्थ पोर्टल पर करें आवेदन

​विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी परिसरों और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र आधिकारिक समर्थ पोर्टल  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अगली कार्यवाही के लिए भी तारीख तय कर दी है। जानकारी के अनुसार, पंजीकरण के बाद प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।

Exit mobile version