Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि आगे बढ़ी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

पंजीकरण प्रक्रिया

मिली जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने समर्थ पोर्टल खोल दिया है। इसके लिए छात्र- छात्राएं प्रवेश के लिए 26 जुलाई तक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को परिसर और महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। 

Exit mobile version