Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: SSJ विवि में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ‘समर्थ पोर्टल’ पर चल रहे पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि नजदीक

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है।

दी यह जानकारी

जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार और विश्वविद्यालय द्वारा इस बार पंजीकरण शुल्क मात्र 50 रुपये तय किया गया है। प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 निर्धारित की गई है। एसएसजे विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने बताया कि छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के आधिकारिक लिंक https://ukadmission.samarth.ac.in/ पर जाकर आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version