Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक जुलाई से जिला महिला अस्पताल में नियमित मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला महिला अस्पताल में एक जुलाई से नियमित अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिले के मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी है। वहीं महिला अस्पताल में लंबे समय से गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं अब एक जुलाई से जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं देंगे। एक जिला अस्पताल और एक नियमित रूप से महिला अस्पताल में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड करेंगे। इससे गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी। उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए दूर अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Exit mobile version