Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे और कुमाऊं विवि में एलएलबी-एलएलएम प्रवेश के लिए राहत, अंक और वरीयता अपडेट करने के लिए मिला अंतिम मौका

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों में एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए जरूरी खबर है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार जिन पंजीकृत अभ्यर्थियों ने आवेदन तो किया था, लेकिन पोर्टल पर अपने प्राप्तांक और संस्थान की वरीयताअपलोड नहीं कर पाए थे, उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और बड़ा मौका दिया है। जिस पर एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. डी.एस. बिष्ट ने जानकारी दी है कि एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश प्रक्रिया के तहत जिन पंजीकृत अभ्यर्थियों के अंक और कॉलेज की वरीयता दर्ज होने से छूट गई थी, वे कल 27 अक्टूबर तक ‘समर्थ पोर्टल’ पर जाकर अपनी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
​

Exit mobile version