Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राहत की खबर: 1 मई से मरीजों को जिला अस्पताल में मिलेगी इसकी सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने का काम चल रहा था जो पूरा हो गया है।

01 मई से शुरू होंगे सीटी स्कैन

मिली जानकारी के अनुसार फरवरी में अस्पताल को मशीन भी मिल गई थी। जिसके बाद अब सीटी स्कैन के सभी उपकरण अस्पताल में पहुंच गए हैं। मशीन स्थापित करने का कार्य भी पूरा हो गया है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बताया गया है कि 01 मई से सीटी स्कैन होने शुरू हो जाएंगे। इससे मरीजों को अब सीटी स्कैन के लिए बेस और निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में यह सुविधा मिलेगी। वहीं सीटी स्कैन करने के लिए डॉक्टरों और टेक्नीशियन को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Exit mobile version