Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राहत की खबर: जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ की हुई है तैनाती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला अस्पताल में एक और अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है।

ग्रहण किया पदभार

जो मरीजों के लिए एक राहत की खबर है‌। यहां सोमवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश ने कार्यभार ग्रहण किया। जिससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मरीज थे परेशान

दरअसल जिला अस्पताल में अब तक एकमात्र अस्थि रोग विशेषज्ञ तैनात थे। उनके अवकाश या प्रशिक्षण में जाने से यहां हड्डी का उपचार बंद हो जाता था और मरीजों को अन्य अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब यहां एक अन्य अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है।

Exit mobile version