Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 27 वीं पुण्यतिथि पर शौर्य चक्र विजेता शहीद चंदन सिंह भंडारी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट के बग्वालीपोखर के भंडरगांव निवासी शौर्य चक्र विजेता शहीद चंदन सिंह भंडारी की 27वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।

शहीद चंदन सिंह भंडारी ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

जिसमें मंगलवार को पुण्यतिथि पर शहीद चंदन सिंह भंडारी को सैन्य अधिकारियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी माता शांति देवी, केआरसी के ले. कर्नल प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर हरी किशन ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर केआरसी रानीखेत के ले. कर्नल प्रकाश सिंह ने कहा कि सेना का हर जवान देश की रक्षा के लिए तत्पर है। शहीद चंदन ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी शहादत को देश हमेशा याद करेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर शहीद के बड़े भाई रमेश सिंह भंडारी, जानकी देवी, कुंदन सिंह भंडारी, हेमा देवी, जशोद सिंह समेत पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Exit mobile version