अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आज दिनांक-21 अक्टूबर, 2025 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में विगत वर्ष पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए कुल 186 अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधि0/कर्म0गण सम्मिलित है। सभी शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र/पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धाजंली देकर उनको शत-शत नमन किया गया।
दी श्रद्धांजलि
साथ ही शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गणों को पुलिस स्मृति दिवस का वृतान्त बताते हुए, उक्त अवधि में कर्तव्य पालन के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद 1-अपर गुल्मनायक स्व0 पुष्कर चन्द्र जोशी, 2-अपर उ0नि0 स्व0 संजीव नयन जगूड़ी 3- आरक्षी 106 स0पु0 स्व0 धनराज 4- आरक्षी 79 ना0पु0 स्व0 गोकुल लाल के बलिदान के बारे में बताया गया। साथ ही इस अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गयी।
रहें उपस्थित
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी,महिला कोतवाली अल्मोड़ा, दरबान सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक यातायात, कम्पनी कमांडर पीएसी, इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे सहित अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।