Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल परिसर के आवासीय भवन आए खतरे की जद में, कटिंग के दौरान हो रहा भूस्खलन, बना खतरा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल परिसर के आवासीय भवन खतरे की जद आ रहें हैं। जिससे खतरा बना हुआ है।

लोगों को हो रहीं दिक्कतें

जानकारी के अनुसार यहां क्रिटिकल केयर यूनिट के स्थल विकास की कटिंग के दौरान भूस्खलन हो रहा है। इससे आवासीय भवनों के गिरने का खतरा बना हुआ है। बताया कि कंपनी ब्रीडकुल इकाई, हल्द्वानी द्वारा बिना किसी वैकल्पिक मार्ग के ब्यवस्था के मुख्य मार्ग को तोड़ दिया गया जो आवास में रहने वाले करीब 200 से ऊपर कर्मचारी और खत्याड़ी ग्राम सभा के लोगों का मुख्य मार्ग था। जिस पर लोगो को कार्यस्थल से होते हुए घूम के जाना पड़ता है। भूस्खलन और मुख्य मार्ग तोड़ने से खतरा बना हुआ है।

Exit mobile version