Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छह महीने में निपटाएं राज्य आंदोलनकारियों के लंबित मामले, एडीएम ने दिए यह जरूरी निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदन पत्रों के चिह्नीकरण के संबंध में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड शासन के शासनादेश दिनांक 23 जनवरी 2026 के क्रम में वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदन पत्रों के चिह्नीकरण की कार्यवाही पूर्ण किए जाने हेतु छह माह की समयावधि निर्धारित की गई है। अपर जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को शासनादेश के अनुरूप लंबित आवेदन पत्रों के चिह्नीकरण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त प्रकरणों का परीक्षण नियमानुसार करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र आंदोलनकारियों के मामलों का निस्तारण समय से किया जा सके। बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक समन्वय एवं अभिलेखीय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किए जाने पर भी चर्चा की गई।

रहें उपस्थित

बैठक में तहसीलदार रवि साह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version