Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राइका हवालबाग में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम वितरित, कमला तिवारी ने किया स्कूल टॉप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम वितरित किया गया।

अभिभावक भी रहें मौजूद

जिसमें कमला तिवारी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया एवं प्रियंका बिष्ट विद्यालय में द्वितीय व पल्लवी जोशी तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने अभिभावकों से अपने पाल्यों के प्रति अधिक जागरूक होने का आह्वान किया।

यह लोग रहें मौजूद

कार्यक्रम में टीडी भट्ट निर्मल कुमार पंत दिनेश चंद्र पपनै, प्रदीप सलाल, धन सिंह धोनी, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा योगिता तिवारी, विक्रम चंद्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

Exit mobile version