Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, खोजबीन जारी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। श्रम विभाग अल्मोड़ा में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त देवेंद्र सिंह जीना संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हैं। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

अल्मोड़ा में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं देवेंद्र सिंह जीना

साथ ही आम जनता से उनके संबंध में कोई भी जानकारी होने पर इस नंबर पर 9997188483 सूचित करने की अपील की है। जीना श्रम विभाग अल्मोड़ा में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं। हाल ही में वह विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र पवन सिंह जीना ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी में घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीते दिवस 14 अगस्त को सुबह वह अपने स्यालीधार स्थित आवास से सुबह घूमने के लिए निकले थे। तब से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। वह लोग अपनी तमाम रिश्तेदारी में ढूंढ-खोज कर चुके हैं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version