Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने की मासिक बैठक,नगर की समस्या सुलझाने की मांग की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक बीते कल शनिवार को जौहरी बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित हुई।

बैठक में की यह मांग

यह बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. पीसी जोशी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सदस्यों ने नगर की समस्या सुलझाने की मांग की। साथ ही सदस्यों ने गांधी पार्क से जाखनदेवी तक नो पार्किंग जोन घोषित होने के बाद भी सड़क किनारे वाहन खड़े होने, पालिका की पार्किंग होने के बाद भी शिखर तिराहे पर मालवाहक वाहनों के सड़क किनारे खड़े करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के पास माल रोड पर सड़क सुधारने, छावनी क्षेत्र में सोलर लाइट बदलवाने और बाजार में दोपहिया वाहनों का संचालन रोकने के लिए वहां यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की।

बैठक में रहें मौजूद

इस बैठक में एएस कार्की, एनसी जोशी, मनोहर सिंह नेगी, दीवान सिंह, गंगा सिंह, नारायण दत्त, मदन सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version