Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की हुई बैठक, इन जगहों में की सीसीटीवी लगाने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बीते कल शनिवार को नगरपालिका सभागार में बैठक आयोजित हुई।

की यह मांग

जिसमें वक्ताओं ने नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। नगर की दशा सुधारने के लिए शीघ्र अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नगर में के गलियों में अराजक तत्वों की अराजकता लगातार बढ़ रही है। अराजक तत्व अकेले आवाजाही कर रहे लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं। शाम के समय आवाजाही में लोगों को खतरा बना रहता है। ऐसे में नगर की मुख्य सड़कों और गलियों में सीसीटीवी लगाने की मांग की।

रहें मौजूद

इस बैठक में एनसी जोशी, एएस कार्की, महेश चंद्र आर्या, गंगा सिंह फर्त्याल, नारायण दत्त पांडे, मनोहर सिंह नेगी, आरपी जोशी, गणेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version