अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की शनिवार को बैठक आयोजित हुई।
की यह मांग
जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। जिस पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि पेयजल लाइनें नालियों की ओर बिछी होने से शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इससे महामारी व संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना रहती है। इन पेयजल लाइनों को हटाने की जरूरत है। इसके अलावा वाहन आड़े-तिरछे खड़े करने पर रोक लगाने, गैस की होम डिलिवरी करने, 1994-95 में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र देने, जीजीआईसी से लोअर माल रोड के लिए सिटी बस चलाने, धारानौला से स्टेडियम के पास तक ई रिक्शा चलाने, बाजार में दो पहिया वाहनों पर रोक लगाने आदि की मांग की।
रहें मौजूद
बैठक में डॉ. पीसी जोशी को समिति का अध्यक्ष भी नामित किया गया। वहीं रमेश चंद्र तिवारी, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, शेष राम, नवीन चंद्र जोशी, डॉ. हेमंत कुमार पांडे, एमडी काण्डपाल, नारायण दत्त पांडे, एएस कार्की, गंगा सिंह फर्त्याल, मोहन सिंह मटेला, एमबी साह, गणेश सिंह बिष्ट, हरीश आदि मौजूद रहें।