Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रिटायर्ड अध्यापक महेन्द्र सी. कपिल की पुस्तक ‘छाया माया आपकी’, करती है गोलू देवता की महिमा का बखान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोडा के निवासी रिटायर्ड अध्यापक महेन्द्र सी. कपिल ने ‘छाया माया आपकी’ नामक पुस्तक के माध्यम से उत्तराखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय आराध्य गोलू देवता की महिमा और उनके साम्राज्य से जुड़ी हुई कहानियों को बताया गया है।

न्याय के देवता गोलू देवता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘छाया माया आपकी’ कुल 26 कहानियों का संग्रह है। जो पाठकों को गोलू देवता के साम्राज्य, उनकी महिमा, उनकी न्यायप्रियता, बाबा गोरखनाथ से उनका रिश्ता और उनके जीवन पर प्रकाश डालती है। इस पुस्तक के लेखन के लिए महेन्द्र सी. कपिल की प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट ने प्रशंसा की है। यह पुस्तक अमेजोन और फ़्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। आप यहां से इसे खरीद सकते हैं।



Exit mobile version