Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक (एम) को दी गई भावभीनी विदाई, फूल माला, शॉल, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 31.05.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा, द्वारा सहायक उपनिरीक्षक (एम) सलीम अंसारी के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक (एम) के परिजनों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

दी भावभीनी विदाई

इस मौके पर एसएसपी ने सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक (एम) को पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की। साथ ही उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।
सहायक उपनिरीक्षक (एम) श्री सलीम अंसारी द्वारा पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान जनपद बागेश्वर, नैनीताल एवं अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 17 वर्ष, 06 माह, 15 दिवस की सेवा प्रदान की गयी।     

रहें मौजूद

इस मौके पर विदाई समारोह के अवसर पर सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक मदन मोहन जोशी,पीआरओ, उ0नि0 मोहित कुमार लाईन सूबेदार, प्रभारी सीसीटीएनएस उ0नि0 बरखा कन्याल, आशुलिपिक महेश कश्यप, उ0नि0 (एम) पुष्पा भट्ट, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे सहायक उपनिरीक्षक (एम) के परिजन मौजूद रहे।

Exit mobile version