Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त हो रहे कुक को दी गयी ससम्मान भावभीनी विदाई, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 30.06.2024 को देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (कुक) देवेन्द्र प्रसाद के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया गया।

किया सम्मानित
    
एसएसपी अल्मोड़ा‌ द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व स्वंय को व्यस्त रखते हुए अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
     
दी भावभीनी विदाई

देवेन्द्र प्रसाद,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (कुक) के सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का सेवा विवरण

देवेन्द्र प्रसाद द्वारा पुलिस विभाग में जनपद आगरा उत्तर प्रदेश,जनपद अल्मोड़ा में कुक के पद पर नियुक्त रहते हुए 42 वर्ष 05 माह 29 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।
     
रहें मौजूद

विदाई समारोह का मंच संचालन प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन विजय विक्रम द्वारा किया गया।विदाई समारोह के अवसर पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद,सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र कुंवर, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता,उ0नि0 मोहित कुमार,उ0नि0 (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के परिजन मौजूद रहे ।

Exit mobile version