April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: आरतोला के पास मिली जली कार मामले में राजस्व पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, जाने


अल्मोड़ा में दन्या के आरतोला के पास मिली जली कार में मिला एक शव और एक हादसे में घायल व्यक्ति के भी दम तोड़ने मामले में राजस्व पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोनों व्यक्तियों की मौत-

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को धौलादेवी ब्लॉक अंतर्गत आरतोला से कुछ आगे पतोड़िया फार्म के पास खेत पर एक कार संख्या यूके 04 एन-4113 जली हुई अवस्था में मिली थी। जिसमें चालक की सीट पर एक व्यक्ति झूलसा और मृत अवस्था में था। जिसकी पहचान शैल निवासी सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू (40) के रूप में हुई थी। वहीं दूसरा युवक कार से करीब 150 मीटर की दूरी पर गंभीर अवस्था में बेहोश पड़ा था। जिसे राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अल्मोड़ा बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां शनिवार को घायल व्यक्ति की भी एचटीएच में मौत हो गई।

सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

वही इस मामले में तहरीर के बाद राजस्व पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। जो अभी पकड़े नहीं गये हैं। तहरीर के आधार पर केदार बिष्ट, कमल राणा, नरेंद्र, राजू चम्याल, जगदीश, कमल नेगी, मोहन चम्याल निवासी अज्ञात कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।