Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘हर घर जल’ मिशन की समीक्षा, डीएम अंशुल सिंह ने दिए सख्त निर्देश— गुणवत्ता से समझौता नहीं

अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजनपद में जल जीवन मिशन के कार्यों की सुस्त रफ्तार और भविष्य की पेयजल चुनौतियों को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विकास भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

दिए यह निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए। सभी लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। पाइपलाइन बिछाने और टंकियों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित हो। जिन क्षेत्रों में काम की गति धीमी है, वहां विशेष ध्यान देकर तेजी लाई जाए।

गर्मियों के लिए ‘एक्शन प्लान’ तैयार

​आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पेयजल किल्लत से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के महीनों में जनता को निर्बाध जलापूर्ति मिलनी चाहिए और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण होना चाहिए।

वन भूमि हस्तांतरण के पेच सुलझाने के निर्देश

​बैठक में विकास कार्यों में आ रही बाधाओं, विशेषकर वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का जल्द निस्तारण करने को कहा ताकि निर्माण कार्य न रुकें।
​इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version