Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा: सीडीओ अनामिका ने समय पर लक्ष्य पूरे करने और लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

अल्मोड़ा: मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

जिसमें उन्होंने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक योजनाओं का लाभ पहुँचे, इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंडों में योजनाओं की नियमित निगरानी करने और जहाँ प्रगति धीमी है, वहाँ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रहें उपस्थित

बैठक में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी सहित जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version