Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आज, बनें 14 परीक्षा केंद्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पद की लिखित परीक्षा  आयोजित होगी।

लागू रहेगी धारा 144

इसके लिए जिला मुख्यालय में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या, राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक, होली एंजेल पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी, जीआईसी, रैमजे इंटर कॉलेज, एसएसजे परिसर लोवर, मिडिल, अपर कैंपस, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम, विवेकानंद इंटर कॉलेज, स्प्रिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा होगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।

Exit mobile version