Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इतने करोड़ से संवरेगा रिची-भुजान मोटर मार्ग, धनराशि स्वीकृत

अल्मोड़ा: रानीखेत: लंबे समय से चौड़ीकरण और डामरीकरण की बाट जोह रहे रिची-नौघर-मंडलकोट-भुजान मोटर मार्ग का सुधारीकरण होगा।

लोगों को मिलेगी राहत

इस संबंध में शासन ने इस महत्वपूर्ण सड़क के सुधारीकरण के लिए साढ़े छह करोड़ रुपये (6.50 करोड़) की धनराशि को स्वीकृति दे दी है। बजट मंजूर होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने का कार्य युद्धस्तर पर और तेज गति से किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रिची-नौघर-मंडलकोट-भुजान मार्ग के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों का भी जल्द ही सुधारीकरण कराया जाएगा।

Exit mobile version