Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बढ़ती गर्मी ने‌ तोड़ा रिकॉर्ड, इतनी डिग्री पंहुचा पारा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। इसके साथ ही गर्मी में भी इजाफा होने लगा है। जिसमें बीते कल गर्मी में इजाफा हुआ।

धूप में दोपहर के समय सड़कों पर कम हुई आवाजाही

मिली जानकारी के अनुसार गर्म हवाओं के कारण अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरूवार की तुलना में एक ही दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। सुबह शाम हल्की राहत मिल रही है।

Exit mobile version