Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बंदरों का बढ़ता आतंक, सुबह सैर पर निकली महिला को किया घायल, लोगों में दहशत

अल्मोड़ा: नगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के लगभग हर वार्ड में बंदरों के झुंड लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं, जो राहगीरों पर भी हमला कर रहे हैं।

बंदरों का आतंक

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जब बीते कल रविवार सुबह एनटीडी क्षेत्र में बंदरों के एक झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, हिमानी नामक महिला रविवार सुबह अपनी दिनचर्या के अनुसार सैर पर निकली थीं। इसी दौरान एनटीडी के पास बंदरों के एक झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराई महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ और घुटनों में गंभीर चोटें आईं।

निजात दिलाने की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदरों का यह आतंक आए दिन बढ़ रहा है, जिससे लोग अब अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस करने लगे हैं। मोहित जोशी, कविता कांडपाल और रश्मि बिष्ट सहित तमाम स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से इस समस्या के प्रति सख्त रुख अपनाने की मांग की है।

Exit mobile version