Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा, मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा

अल्मोड़ा में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। सुबह शाम हल्की ठंड पड़ रहीं हैं। दोपहर में चटख धूप और हल्की हवाओं का दौर जारी रह रहा है।

बड़ी संख्या में अस्पताल पंहुच रहें मरीज

इस बदलते मौसम में वायरल फीवर भी बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शनिवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पंहुचे।  जिसमें सर्वाधिक मरीज सर्दी जुखाम, आंख, ईएनटी आदि के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इस बदलते मौसम में सेहत का खास ख्याल रखें।

Exit mobile version