Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हवा में ‘जान का जोखिम: कसारदेवी में अवैध पैराग्लाइडिंग पर प्रशासन का सख्त रुख, जांच के आदेश जारी





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसारदेवी में नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति पैराग्लाइडिंग करने का मामला सामने आया है।


प्रशासन सख्त


मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कसारदेवी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पैराग्लाइडिंग करते हुए देखे जाने के बाद प्रशासन सतर्क हुआ। गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिले में वर्तमान में किसी भी स्थान को पैराग्लाइडिंग के लिए आधिकारिक रूप से चिह्नित नहीं किया गया है। बिना किसी तकनीकी निरीक्षण और सुरक्षा मानकों के इस तरह की साहसिक गतिविधि का आयोजन सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।


कहीं यह बात


इस संबंध में प्रकाश सिंह खत्री, उप निदेशक पर्यटन ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिले में कहीं भी पैराग्लाइडिंग की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति नियमों को दरकिनार कर ऐसी गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version