Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा: आरटीओ ने नुक्कड़ नाटक के जरिए फैलाया जागरूकता का संदेश






अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में परिवहन विभाग अल्मोड़ा आरटीओ कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लमगड़ा महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।


दिया यह खास संदेश


जिसका आयोजन अल्मोड़ा आरटीओ अनीता चंद्र के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम चलाया गया। अनीता चंद ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनता के बीच यह संदेश जाना चाहिए कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें तथा अपने अमूल्य जीवन को बचाएं। इस मौके पर दल नेता आशीर्वाद गोस्वामी ने कहा कि यह परिवहन विभाग की बहुत अच्छी पहल है। नाटकों के माध्यम से रोड सेफ्टी कार्यक्रम पूरे कुमाऊं में किए जाने हैं तथा जनता की और संदेश पहुंचाना है कि यातायात के नियमों का पालन करें।


रहें मौजूद


इस मौके पर कलाकारों के रूप में संदीप सिंह नयाल, दीपक आर्य, पंकज आर्य, पवन कुमार, जगदीश तिवारी, पंकज भगत आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version