Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर डिपो कार्यालय में गरजे रोडवेज कर्मी

अल्मोड़ा में नियमित समय पर वेतन भुगतान समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मी मुखर हो चले है। प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को कर्मचारी एक दिवसीय कार्यबहिष्कार पर रहे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले डिपो कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। निगम प्रबंधन के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

लंबे समय से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित है रोडवेज कर्मी:

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से 17 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग कर रहे है। कई बार धरना प्रदर्शन और अन्य माध्यमों से समस्याओं के निराकरण की गुहार लगा चुके है। बावजूद इसके निगम प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस वजह से कर्मचारी आक्रोशित है। चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो कल यानी बुधवार को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय काठगोदाम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

28 से अनिश्चित कालीन हड़ताल की दी चेतावनी:

इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 28 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा और संचालन रामदत्त पपनै ने किया।

Exit mobile version