Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनवरी माह का वेतन नहीं मिलने से रोडवेज कर्मी खफा

जनवरी माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी नाराज कर्मचारी दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे। डिपो कार्यालय में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।

कर्मचारियों को करना पड़ रहा है कई दिक्कतों का सामना:

कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी माह बीत गया है। लेकिन अब तक उन्हें जनवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जिस कारण कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में कठनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कहा कि नियमित समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की परेशान बढ़ते जा रहीं है।

समय पर वेतन भुगतान की मांग:

कर्मचारियों ने जनवरी माह के वेतन का भुगतान करने समेत हर माह नियमित समय पर वेतन भुगतान की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।

उपस्थित कर्मचारी:

यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै,सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला, रोहित, जीवन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version