Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार, प्राथमिक शिक्षक संघ तेज करेगा आंदोलन, विधायकों व दावेदारों को सौंपेंगे ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है।

बैठक का आयोजन

सोमवार को आयोजित एक वर्चुअल बैठक में संघ ने दो टूक निर्णय लिया कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए अब आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ले जाया जाएगा।
बैठक में तय किया गया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र के विधायकों और आगामी चुनावों के दावेदारों को ज्ञापन सौंपकर अपना रुख स्पष्ट किया जाएगा। शिक्षकों का कहना है कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है और इसे लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया और सदस्यता अभियान पर जोर

​आंदोलन को धार देने के लिए संघ ने आधुनिक और जमीनी दोनों स्तरों पर रणनीति तैयार की है:
• ​डिजिटल जागरूकता: सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता और अधिक से अधिक शिक्षकों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
• ​सदस्यता अभियान: जिला स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन की शक्ति बढ़ाई जाएगी।
• ​ब्लॉक स्तर पर सक्रियता: अब ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठकें होंगी और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि आंदोलन की कमान हर क्षेत्र में मजबूत रहे।

जारी रहेगा आंदोलन

साथ ही वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने का ठोस आश्वासन नहीं देती, तब तक शिक्षकों का यह आंदोलन जारी रहेगा।

रहें उपस्थित

बैठक में जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, संरक्षक डॉ. मनोज जोशी, महिला विंग सचित शांति जुयाल, दीपक पांडे, धीरेंद्र कुमार पाठक, दिगंबर फुलोरिया, सुशील बाराकोटी, मदन ध्यानी, नीरज सचान, गोपाल रावत, कविंद्र उप्रेती, प्रेम प्रकाश जोशी, जीवन मेहरा, कमलेश पांडे, नंदा बल्लभ मैनाली, मोहन जोशी, हरीश अधिकारी, मनोज पाठक, कैलाश जोशी, बसंत पांडे, रमेश मेहरा, नितेश कांडपाल, तारा बिष्ट, मनमोहन शर्मा, गिरिजा भूषण जोशी, गोपी किशन, ललित पांडे, मनीष पांडे, सुबोध कांडपाल समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Exit mobile version