Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लूट की घटना का खुलासा, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 23.11.2024 को एक नेपाली व्यक्ति मदन गर्तीमगर हाल निवासी ग्राम चुपड़ा थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा ने थाना दन्या पर तहरीर दी। जिसमें बताया कि दिनांक 22.11.2024 की रात्रि 10.00 बजे वह दन्या बाजार में पैदल जा रहा था। तभी समय स्कूटी संख्या UK01-D-4347 पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसे रोक कर धमकाकर हैंड पम्प के पास ले जा कर मेरी जेब में मजदूरी के रखे 5 हजार रुपए नकद, रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन तथा निप्पो कंपनी की टॉर्च लूट कर ले गए हैं। जिस पर थाना दन्या में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 37/2024 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी।   

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस टीम ने मात्र 05 घण्टे के भीतर घटना कारित करने वाले अभियुक्तगणों गौरव जोशी उम्र 24 वर्ष पुत्र दया किशन जोशी निवासी ग्राम नैनोली तोक कोठाकुना, दन्या जनपद अल्मोड़ा‌ व सुरेश चंद्र जोशी उम्र 23 वर्ष पुत्र उर्वादत्त जोशी निवासी ग्राम नैनोली तोक कोठाकुना,दन्या जनपद अल्मोड़ा को धौलादेवी क्षेत्र से स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही लूटे गए 5 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन तथा टॉर्च की बरामदगी करते हुए अभियोग में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उप निरीक्षक भगवान गोस्वामी
2- अपर उ0नि0 पुष्कर खाती
3- अपर उ0नि0 बीना कौर
4- हे0कानि0 गोपाल गिरी गोस्वामी

Exit mobile version