Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोटी बनाने वाले हाथ लगाएंगे चौके छक्के, पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।

महिलाओं में खासा उत्साह

मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पहली बार 7-ए साइड महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रेस वार्ता में समिति की गीता मेहरा ने बताया कि 23 जनवरी से एनटीडी स्थिति हीरा डुंगरी मैदान में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा और उनकी धर्मपत्नी की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में उत्साह है।

यह लोग रहें मौजूद

प्रेस वार्ता में राजेंद्र बोरा, बंटी जोशी, मनोज सनवाल, हरीश कनवाल, तारा जोशी, धीरू मर्तोलिया, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version