Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रॉयल स्ट्राइकर-16 ने जीता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां भट्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंडर-14, 16, 19 अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मैच से पूर्व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन-

यह प्रतियोगिता स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई है। जिसमें गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच रॉयल स्ट्राइकर-16 ने जीता। यह मैच रॉयल स्ट्राइकर 16 और विवेकानंद 16 के बीच खेला गया। विवेकानंद 16 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। जवाब में रॉयल स्ट्राइकर16 ने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम किया।

Exit mobile version